Wednesday 25 October 2017

904. god the supreme power संकटमोचन हनुमानाष्टक (Sankatmochan Hanumanashtak) बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अँधियारो I ताहि सो त्रास भयो जग को, यह संकट काहू सो जात न टारो II देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ दियो रवि कष्ट निवारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II बालि की त्रास कपीस बसे गिरि, जात महा प्रभु पंथ निहारो I चौंकि महा मुनि श्राप दियो तब, चाहिये कौन बिचार बिचारो II कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के शोक निवारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II अंगद के संग लेन गये सिया, खोज कपीस यह बैन उचारो I जीवत ना बचिहौ हम सो जो, बिना सुधि लाये यहाँ पगु धारौ II हेरि थके तट सिन्धु सबै तब, लाये सिया सुधि प्राण उबारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II रावण त्रास दई सिया को तब, राक्षसि सों कहि शोक निवारो I ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाय महा रजनी चर मारो II चाहत सिया अशोक सों आगि सु, दें प्रभु मुद्रिका शोक निवारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II बाण लाग्यो उर लक्ष्मण के तब, प्राण तज्यो सुत रावण मारो I ले गृह वैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सो वीर उपारो II आनि सजीवन हाथ दई तब, लक्ष्मण के तुम प्राण उबारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II रावण युद्ध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर दारो I श्री रघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो II आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II बंधु समेत जबै अहिरावण, लै रघुनाथ पातळ सिधारो I देविहिं पूजि भलि विधि सो बलि, देउ सबै मिलि मंत्र विचारो II जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावण सैन्य समेत संघारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II काज किये बड़ देवन के तुम, वीर महाप्रभु देखि बिचारो I कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुम सों नहिं जात है टारो II बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो I को नहीं जानत है जग में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो II दोहा लाल देह लाली लसे ,अरु धरि लाल लंगूर I बज्र देह दानव दलन,जय जय जय कपि सूर II

No comments:

Post a Comment